फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congressmen raised slogans by taking out padyatra

कांग्रेस की पदयात्रा में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 10 Aug 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Congressmen raised slogans by taking out padyatra
पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : FARRUKHABAD
पदयात्रा निकालकर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

कमालगंज/नवाबगंज। डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई। भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे भी बुलंद किए गए।
कांग्रेस ने दूसरे दिन भी विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में कमालगंज सीएचसी पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे व तख्तियां लेकर मुख्य मार्ग पर रामलीला मैदान तक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

भारत छोड़ो आंदोलन की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई व बेरोजगारी आदि समस्याओं के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रिकार्ड महंगाई से लोग परेशान हैं। रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हैं। महिला सुरक्षा के प्रति प्रदेश व केंद्र सरकार विफल है। लूट, डकैती आदि घटनाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याएं उठाईं। काले कृषि कानूनों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाई जा रही है। खालिद उस्मानी, भानु चतुर्वेदी, रमेश कठेरिया, मनोज गंगवार, कृष्णगोपाल मिश्रा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में नवाबगंज तिराहे से पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
युवा बेरोजगार हैं। 2022 के चुनाव में कांग्रेस इस सरकार को करारा जवाब देगी। रमेश कठेरिया, अजय दीक्षित, शकुंतला देवी, जुगनू राठौर जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्रा, अनुपमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो : 23
शहर इकाई ने टाउनहाल पर दिया धरना
फर्रुखाबाद। कांग्रेस शहर कमेटी की ओर से टाउनहाल पर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार पर गलत नीतियों, महंगाई व भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। नगरपालिका कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे बुलंद किए। पूर्ण प्रकाश शुक्ला, शुुभम तिवारी, डालचंद्र कठेरिया, प्रभात कटियार, संजीव कटियार, अनुराग मिश्रा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed