फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress will strengthen to booth level for the preparation of elections

2022 चुनाव तैयारी को बूथ स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस

Mon, 05 Oct 2020 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Congress will strengthen to booth level for the preparation of elections
भोलेपुर में पार्टी कार्यालय पर बैठक में बोलते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश महासचिव ने सोमवार को भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान व प्रदेश सचिव नीतम सचान ने भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय कटियार व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश महासचिव व सचिव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी बनानी है। न्याय पंचायत स्तर तक संगठन तैयार करना है। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिवों को ब्लॉक व महासचिवों को विधान सभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत होगी तभी 2022 का चुनाव जीता जा सकेगा। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने शीघ्र ही बूथ स्तर पर संगठन तैयार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, श्रीकृष्ण गौतम, रमेश चंद कठेरिया, अभय यादव, वसीमुज्जमा खान, कृष्ण गोपाल मिश्रा, शकुंतला देवी, ओमप्रकाश बाथम, मनोज त्रिवेदी, सोनी दीक्षित, अनुपमा शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, अरविंद कुमार अग्निहोत्री, शिवाशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed