फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Conductor attacked when a passenger was caught without a ticket

सचल दल ने दो बसों में बिना टिकट पकड़े 40 यात्री

Mon, 28 Jun 2021 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Conductor attacked when a passenger was caught without a ticket
बिना टिकट यात्री पकड़े तो कंडक्टर ने किया हमला
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गाजियाबाद आरएम के सचल दल ने दो रोडवेज बसों को चेक किया, तो एक में 33 और दूसरी में सात यात्री बिना टिकट मिले। जिस बस में 33 यात्री बेटिकट मिले, उसके परिचालक (कंडक्टर) ने दल में शामिल अधिकारियों पर साथियों के साथ हमला बोल दिया।
इस पर अधिकारी जान बचाकर मौके से भाग गए। इस दल ने कंपिल से दिल्ली जा रही बस को सिवारा से पहले ही चेक किया। बस में सात यात्री बिना टिकट मिले। यानी दोनों बसों में कुल 40 यात्री बेटिकट पकड़े गए।
विज्ञापन

सचल दल के एटीआई डीके सिंह, आरके शर्मा, एके त्यागी, देवेंद्र सिंह व बांके सिंह की टीम ने इटावा से फर्रुखाबाद आ रही इटावा डिपो की बस को सोमवार सुबह 10 बजे बेवर-कुसमरा के बीच मझोला गांव के पास रोका। चेकिंग के दौरान बस में टीम को 42 यात्री और एक बच्चा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 33 यात्रियों के पास टिकट नहीं थी। इनमें से 24 यात्री इटावा से बेवर और नौ इटावा से फर्रुखाबाद जा रहे थे। नियम के मुताबिक अफसरों ने परिचालक रामनरेश को थाने ले जाने की कोशिश की तो उसके कई अन्य साथी भी आ गए। इस पर परिचालक ने साथियों के साथ टीम पर हमला बोल दिया। इस पर अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि इससे पहले टीम अनुबंधित बस को फर्रुखाबाद के लिए चालक शिशुपाल से भिजवा दिया था।
इसके बाद इन्हीं अधिकारियों ने कंपिल से दिल्ली जा रही साहिबाबाद डिपो की बस को सिवारा गांव से पहले चेक किया। उसमें कुल 16 यात्री सवार थे। इसमें से सात बिना टिकट पाए गए। सचल दल ने इन यात्रियों की लिखा-पढ़ी कर दी। बताया जाता है कि परिचालक पुष्पेंद्र और चालक सज्जन ने टीम को मनाने का काफी प्रयास किया, मगर वह नहीं माने।
इटावा-बेवर एआरएम पर हो सकती कार्रवाई
एक बस में 33 यात्रियों का बिना टिकट मिलना गंभीर बात है। क्षेत्र भले ही बेवर एआरएम का हो, मगर सभी यात्री इटावा से सवार हुए थे। इससे इटावा और बेवर, दोनों ही एआरएम की लापरवाही मानी जाएगी। विभाग में इन दोनों का निलंबन तय माना जा रहा है।

‘टीम ने बेवर-कुसमरा के बीच बस में 33 यात्री बिना टिकट पकड़े। नौ से अधिक यात्री बिना टिकट मिलने पर परिचालक को पुलिस के हवाले करने का नियम है। इसलिए परिचालक को थाने ले जाने का प्रयास किया गया तो उसने हमला बोल दिया। लिहाजा टीम जान बचाकर भाग आई। कंपिल के पास बस में सात यात्री बिना टिकट मिले। पूरी रिपोर्ट आरएम को सौंपेंगे।’-देवेंद्र सिंह, एटीआई, गाजियाबाद आरएम सचल दल।
‘मैं इटावा में मीटिंग में हूं। पता चला है कि किसी बस में बिना टिकट यात्री पकड़े गए हैं। डिपो पहुंचने पर विस्तृत रिपोर्ट मिल सकेगी।’
-अपराजित श्रीवास्तव, एआरएम बेवर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed