फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Condition worsened due to tightening of noose, woman admitted to Lohia

Farrukhabad News: फंदा कसने से हालत बिगड़ी, महिला लोहिया में भर्ती

Tue, 11 Jun 2024 10:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Condition worsened due to tightening of noose, woman admitted to Lohia
फर्रुखाबाद। पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने फंदा कस लिया। परिजनों ने उसे उतारकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पति का कहना है कि वह सीढि़यों से उतर रही थी, तभी पैर फिसलने से गिर गई। गले में फंदा कस गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पल्ला तालाब निवासी सुनील पत्नी मोहिनी (35) के साथ हैवतपुर गढि़या स्थित कांशीराम कालोनी में रहते हैं। सोमवार रात किसी बात पर परिवार में विवाद हुआ। इसी दौरान मोहिनी ने गले में फंदा कस लिया। हालांकि परिजनों ने उसे उतारकर बेहोशी हालत में रात करीब डेढ़ बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पति ने बताया कि वह सीढि़यों से नीचे उतर रही थी, तभी पैर फिसल गया। इसी दौरान दुपट्टे से गले में फंदा कस गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

अस्पताल में उसका इलाज के बाद हालत में सुधार बताया जाता है। कालोनी के लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद हुआ था। इसी दौरान मोहिनी ने फंदा लगा लिया था। अस्पताल प्रशासन ने मऊदरवाजा थाना पुलिस को सूचना भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed