Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Condition of Panchal Ghat bridge remains poor despite repeated repairs

Farrukhabad News: बार-बार मरम्मत के बाद भी पांचाल घाट पुल की स्थिति खराब

Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Condition of Panchal Ghat bridge remains poor despite repeated repairs
फर्रुखाबाद। गंगा नदी पर बना 56 साल पुराना पांचाल घाट पुल बदहाली का शिकार है। इसके जोड़ बार-बार टूट रहे हैं और सड़क धंस रही है। लाखों रुपये खर्च होने और कई बार यातायात बंद करने के बावजूद पुल की हालत नहीं सुधर रही है। हजारों वाहन चालक प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर इसे पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह पुल इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित है और करीब 750 मीटर लंबा है। लोक निर्माण विभाग ने इसका निर्माण वर्ष 1971 में कराया था। यह पुल फर्रुखाबाद को बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, कन्नौज और इटावा सहित कई जनपदों से जोड़ता है। मार्च 2025 में पुल की व्यापक मरम्मत के लिए लगभग एक माह तक यातायात बंद रहा था। इस मरम्मत पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। 31 मार्च को पुल दोबारा चालू हुआ, लेकिन तीन माह बाद ही जॉइंट फिर खुलने लगे। इसके बाद दोबारा रूट डायवर्जन कर मरम्मत की गई। हालांकि, कुछ समय के अंतराल पर पुल के अलग-अलग हिस्सों में जॉइंट क्षतिग्रस्त होते रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को खतरा और जाम की समस्या
पुल पर कभी बीच का पटला उखड़ जाता है तो कभी किनारे के जोड़ टूट जाते हैं। तीन माह पहले टूटे जॉइंट की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब एक स्थान पर जॉइंट की सरिया बाहर निकल आई हैं। ये सरिया दोपहिया वाहनों के टायरों को नुकसान पहुंचा रही हैं। जॉइंट टूटने पर कार्यदायी संस्था प्लास्टिक के डिवाइडर रखती है, पर भीड़ में चालक उन्हें हटा देते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामरिक और आर्थिक महत्व
पांचालघाट पुल आसपास के कई जनपदों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यह पुल नेपाल और चीन की सीमाओं से जुड़े क्षेत्रों तक सेना की आवाजाही के लिए भी अहम है। पुल की जर्जर हालत आम लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। यह सामरिक और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी गंभीर चुनौती पेश करती है।


स्थायी समाधान की मांग
पुल की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलने से पिछले एक माह से लगातार मरम्मत हो रही है। जॉइंट क्षतिग्रस्त होने पर यातायात रोककर काम कराया जाता है। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। राहगीरों और नौकरीपेशा लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने अस्थायी मरम्मत के बजाय जोड़ों की पुख्ता मरम्मत की मांग की है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि सभी जोड़ जल्द ही ठीक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed