फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complete the construction of Navdia's colony in six months: DM

नवदिया की अधूरी पड़ी कालोनी का छह माह में निर्माण पूरा करने के निर्देश

Sat, 25 Jul 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Complete the construction of Navdia's colony in six months: DM
नवदिया की कालोनी का निर्माण छह माह में पूरा करें: डीएम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी नवदिया का शनिवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने पांच वर्ष से अधूरी पड़ी कालोनी के आवासों का निर्माण छह माह में पूरा करने के निर्देश दिए। इससे गरीबों को एक बार फिर छत मिलने की उम्मीद जाग गई है।
शहरी विकास अभिकरण (डूडा) ने मोहल्ला पुलमंडी नवदिया में वर्ष 2012 में आईएचएसडीपी (स्टेट हाउसिंग सोसायटी डेवलपमेंट प्रोजक्ट) के तहत चार करोड़ से कालोनी का निर्माण शुरू कराया था। 72 आवासों की कालोनी में करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वर्ष 2015 से निर्माण कार्य ठप है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एडीएम विवेक श्रीवास्तव के साथ कालोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधूरी पड़ी कालोनी में गंदगी की भरमार मिली। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य शुरू करने निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि सोमवार से युद्धस्तर पर निर्माण शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए छह माह में निर्माण पूरा करें। वहीं घटिया सामग्री लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। परियोजना निदेशक डूडा ने बताया कि आवास के लिए करीब 450 लोग कालोनी निर्माण शुरू होने से पहले ही 16 हजार रुपये शुल्क जमा कर पंजीकरण करा चुके हैं। निर्माण पूरा होने के बाद आवंटन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed