फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complete security preparations in highly sensitive booths

Farrukhabad News: अति संवेदनशील बूथों में सुरक्षा तैयारियां करें पूरी

Sun, 16 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Complete security preparations in highly sensitive booths
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व एसपी ने शनिवार को अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने नगर पालिका फर्रुखाबाद के अतिसंवेदनशील बूथ देखे। उन्होंने मतदान केंद्र बद्री विशाल डिग्री कॉलेज, संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज व सिविल अस्पताल, एनएकेपी डिग्री कॉलेज, रहमानी पब्लिक स्कूल, जीआईसी फर्रुखाबाद, नगरीय पीएचसी, मोहनलाल शुक्ला इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय चीनीग्रान व नगर पालिका कार्यालय में बनाए गये अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के मानक के अनुसार पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। जनपद के नौ निकाय क्षेत्रों में सर्वाधिक संवेदनशील मतदान केंद्र नगर पालिका फर्रुखाबाद में बनाए गए हैं। जिले में कुल 17 अतिसंवेदनशील प्लस, 38 अति संवेदनशील व 40 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed