फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Committees shorteg urea

समितियों से यूरिया खाद गायब

Fri, 19 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 19 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Committees shorteg urea

जिले की साधन सहकारी समितियों का हाल खराब है। कहीं समितियां खुली हैं तो कहीं बंद हैं। ज्यादातर जगह यूरिया खाद का संकट है। इससे किसान परेशान हैं। गेहूं, आलू व सरसों के लिए किसानाें को यूरिया खाद की जरूरत है। गुरुवार को अमर उजाला ने जिले में खाद की स्थिति पर पड़ताल की।

विज्ञापन


इसमें सहकारी समितियों में यूरिया खाद का संकट सामने आया। साधन सहकारी समिति सकवाई में ताला पड़ा था। किसान संजय कुमार, अजय पाल सिंह, राहुल कुमार और विनोद सिंह ने बताया कि 15 दिन से खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि सचिव भी नहीं आ रहे हैं। सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की तबियत खराब हैं। इसलिए नहीं आ रहे हैं। खाद भी सोसाइटी पर नहीं है। डिमांड की गई है।
विज्ञापन


किसान सेवा सहकारी समिति मोहम्मदाबाद केंद्र खुला था। केंद्र पर कोई भी किसान नहीं था। आंकिक विजय पाल वर्मा विभागीय कार्य निपटा रहे थे। केंद्र पर खाद की बोरियां भी काफी कम थीं। कुछ देर बाद सचिव हेमराज वर्मा भी आ गए। पूछने पर सचिव ने बताया कि इफ्को यूरिया और डीएपी खाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ एनपीके खाद है। 500 बोरी यूरिया की डिमांड के लिए चेक कोआपरेटिव बैंक में जमा कर दी गई है। अगले हफ्ते यूरिता खाद आने की उम्मीद है। डीएपी खाद उपलब्ध ही नहीं है। काश्तकार संतोष कुमार, हेमराज यादव आदि ने बताया कि महंगे दामों पर बाजार से यूरिया खरीदनी पड़ रही है।

साधन सहकारी समिति ज्यौंता बंद थी। आसपास के रहने वाले संतोष गुप्ता, सुशील कुमार जाटव और रामवीर कठेरिया ने बताया कि समिति पर अभी तक खाद ही नहीं बांटी गई है। सचिव ब्रजभान यादव से बात करने का प्रयास किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई।

साधन सहकारी समिति नयागांव हुसैनपुर हड़ाई पर ताला लगा था। केंद्र के बाहर खाद लेने के लिए काश्तकार सुनील कुमार, राजेश कुमार मौजूद थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि वे लोग करीब एक सप्ताह से खाद लेने के लिए केंद्र के चक्कर काट रहे हैं लेकिन केंद्र बंद ही मिलता है। महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।

किसान सेवा केंद्र अमृतपुर भी बंद था। दो-तीन किसान बैठे थे। पूछने पर बताया कि सुबह से बैठे हैं लेकिन केंद्र नहीं खुला है। उन्होंने कहा कि यूरिया खाद की किल्लत है। सचिव श्याम सुंदरलाल शुक्ल ने मोबाइल पर बताया कि खाद लेने के लिए जिला मुख्यालय आए हैं।

अगर खाद मिल गई तो शुक्रवार को बांटी जाएगी।  इसी तरह साधन सहकारी समिति हरसिंगपुर गहलवार भी बंद पड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि कई महीनों से समिति बंद चल रही है। काश्तकार प्रभाकर त्रिवेदी, तेजबहादुर, रामबाबू मिश्रा और मुनेंद्र यादव ने बताया कि ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है।


साधन सहकारी समिति शमसाबाद में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी थी। किसानों को खाद दी जा रही थी। महेशचंद्र, ज्ञान सिंह, आशाराम और मोहम्मद मेहंदी ने बताया कि तीन-तीन बोरी यूरिया खाद की दी जा रही है। सचिव राकेश मिश्रा ने बताया कि यूरिया खाद की 497 बोरी आई थीं। अभी तक करीब यूरिया खाद की 97 बोरी बांट चुके हैं। खाद की किल्लत नहीं है। डीएपी और एनपीके खाद मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed