{"_id":"574f34da4f1c1b7b74109080","slug":"commission-case-brought-batons","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज मामला पहुंचा महिला आयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज मामला पहुंचा महिला आयोग
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीड़ितों की शिकायतें सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला उत्पीड़न संबंधी समस्याएं सुनने आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर के सामने नेकपुर चौरासी में जलभराव के विरोध में जाम लगाई महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला भी पहुंच गया। आयोग की सदस्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम से निस्तारण कराने को कहा। इसके अलावा सात अन्य मामलों की भी सुनवाई उन्होंने की।
निरीक्षण भवन में राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने बुधवार को महिला उत्पीड़न संबंधी पुराने मामलों के निस्तारण की रिपोर्ट अधिकारियों से देखी। इसके बाद शिकायत लेकर आई महिलाओं की समस्याएं सुनीं। आवास विकास कालोनी निवासी लिली अवस्थी ने कहा कि उनकी पुत्री का अपहरण हो गया था। उसको पुलिस अभी तक नहीं खोज पाई है।
नेकपुर चौरासी निवासी शशी राजावत ने कहा कि नेकपुर चौरासी में क्रासिंग के पास जलभराव होने से मोहल्ले के लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया था। मगर पुलिस ने लाठीचार्ज कर मुकदमा दर्ज कर दिया। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और जलभराव से निजात दिलाई जाए। आयोग की सदस्य ने डीएम को पीड़िता की समस्या का समाधान करा आख्या देने के निर्देश दिए। गांव मौधा निवासी ऊषा देवी ने एएनएम की शिकायत की।
विज्ञापन
मिठुइया निवासी कमलादेवी कुशवाहा ने ठगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई न होने की शिकायत की। गदनपुर निवासी निर्मला देवी ने पति द्वारा उत्पीड़न किए जाने की शिकायत की। कर्नलगंज निवासी सुमन लता ने किरायेदार द्वारा धमकाए जाने की शिकायत की। तलैयालेन निवासी लक्ष्मी देवी ने कहा कि पड़ोसी आए दिन परेशान करते हैं। इसकी शिकायत कोतवाली में की थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रामपुर भुडिया गुरसहायगंज निवासी प्रकाश ने जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अफसरों को शिकायतों का निस्तारण कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।