{"_id":"60ec4915ef0399742d666b42","slug":"commercial-superintendent-arrested-for-black-marketing-of-tickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिकटों की कालाबाजारी में बड़े रैकेट का खुलासा: वाणिज्य अधीक्षक समेत चार लोग गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकटों की कालाबाजारी में बड़े रैकेट का खुलासा: वाणिज्य अधीक्षक समेत चार लोग गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली बात
Mon, 12 Jul 2021 07:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:26 PM IST
सार
बहराइच के पांचवें आरोपी को पकड़ने की तैयारी शुरू है। रेलवे कर्मियों के बैंक खातों से लंबे समय से पैसों का लेन-देन होते मिला है। कार्रवाई के बाद रेलवे कर्मियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में तत्काल टिकटों की कालाबाजारी में बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गड़बड़झाले में शामिल वाणिज्य अधीक्षक (सीएस), दो बुकिंग लिपिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहराइच के पांचवें आरोपी को पकड़ने की तैयारी शुरू है। रेलवे कर्मियों के बैंक खातों से लंबे समय से पैसों का लेन-देन होते मिला है। कार्रवाई के बाद रेलवे कर्मियों में हड़कंप है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने दरोगा अंकुश कुमार व रितू के साथ रविवार को गुरसहायगंज स्टेशन पर दलालों के खिलाफ अभियान चलाया था।
चेकिंग में एक दलाल को पकड़ा था। उसके पास तीन तत्काल टिकट बरामद हुए थे। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार निवासी गुरसहायगंज, कन्नौज बताया। आरपीएफ की सख्ती पर मनोज ने मददगारों के नाम उगल दिए।
विज्ञापन
इस के बाद आरपीएफ ने गुरसहायगंज स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक (सीएस) उदयवीर चौरसिया, बुकिंग क्लर्क विनोद कुमार मौर्य और रविश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों कर्मियों ने राजू उर्फ मोहम्मद मजहर निवासी केसरगंज जिला बहराइच का नाम उजागर किया।

बताया कि टिकट की कालाबाजारी में यह भी शामिल है। मोहम्मद महजर बैंक खातों में पैसा भेजता है। यात्रियों की डिटेल व्हाट्सएप से भेज देता था। उसी आधार पर टिकट बनवाकर रोडवेज बसों से लखनऊ भेज देते थे।
आरपीएफ ने जब कर्मचारियों के बैंक खातों की जांच की, तो सभी के खातों में लगातार टिकटों के लिए पैसे का लेने-देन होते मिला। यह कई महीनों से अवैध धंधा किया जा रहा था। इसी के बाद थाने में मनोज कुमार, सीएस उदयवीर चौरसिया, बुकिंग क्लर्क विनोद कुमार मौर्य और रविश कुमार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फरार राजू उर्फ मोहम्मद मजहर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त की गई तीनों टिकटें लखनऊ, जौनपुर और सिद्धार्थनगर से मुंबई के लिए बनाई गई थीं। इनकी कीमत 9860 रुपये है।