{"_id":"37f7486976fb033d10d147c3eb8544c9","slug":"commandant-inspection-the-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडेंट ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडेंट ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आरपीएफ कमांडेंट ने बुधवार की शाम फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बैरक में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। बताया कि जल्द ही आरपीएफ कोतवाली फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद शिफ्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इज्जत नगर से आए आरपीएफ कमंाडेंट एसकेएस राठौर शाम को फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म पर जयपुर एक्सप्रेस खड़ी थी। कमांडेंट ने विकलांग डिब्बे में जाकर यात्रियों को हटा कर विकलांगों को बैठाया। इसके बाद कमंाडेंट ने आरपीएफ क्वाटरों और शौचालयों को चेक किया। यहां गंदगी मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
कमांडेंट ने कहा कि वह अपनी बैंरकों को साफ सुथरा रखें। निर्भया फंड के तहत लगने वाले सीसीटीवी को इज्जत नगर मंडल में 17 स्टेशनों को चिह्नित किया गया। इसमें फर्रुखाबाद स्टेशन भी सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। यहां जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद स्टेशन पर जल्द ही कोतवाली को स्थापित किया जाएगा। इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। चौकी पर स्टाफ अधिक है, जबकि थाने में स्टाफ कम है। भर्ती हुए युवकों के लिए रजाई गद्दा और अन्य सामान जल्द ही भेज दिया जाएगा। कमांडेंट ने सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।