फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   collectrat

परिजनों को पकड़ने पर कलक्ट्रेट में रखा दूधिया का शव

Fri, 31 Jul 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
collectrat
फर्रुखाबाद। हादसे में मौत के बाद दूधिया का शव परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद कलक्ट्रेट में रख दिया। उन्होंने इंस्पेक्टर पर परिजनों को छोड़ने के एवज में रुपये मांगने का आरोप लगाया। एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। उन्होंने थाने से लोगों को छुड़ा दिया। एक घंटे तक चले विवाद के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव पचपुखरा के पास सीमेंट भरे ट्रैक्टर की टक्कर से गुरुवार देर रात दूधिया अनूप सिंह (22) पुत्र बलवीर सिंह यादव की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव कलक्ट्रेट में रख दिया। आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने निर्दोष लोगों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया है। छोड़ने के नाम पर थाना प्रभारी मोटी रकम मांग रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड पहुंचे।
विज्ञापन

उनसे परिजनों ने कहा कि कहीं भी घटना होती है, तो परिजन मौके पर ही रहते हैं, जबकि बाहरी लोग गलत काम करके भाग जाते हैं। पुलिस ने परिजनों को ही पकड़ लिया। अधिकारियों ने थानाध्यक्ष जेपी शर्मा से पकड़े गए लोगों को तुरंत छोड़ने के निर्देश दिए। उन्हें थाने से छोड़ा गया। इसके बाद परिजन शव ले गए। उधर, पिपरगांव के बलवीर सिंह पुत्र सोनेलाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर गुरुवार रात पहुंचे रायपुर चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार के साथ लोगों ने अभद्रता कर दी थी। इससे उनके कुछ चोटें भी आईं। चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार और सिपाही सुनील कुमार ने डाक्टरी परीक्षण कराया है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed