फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coaching and computer centers locked; students and their families worried.

Farrukhabad News: कोचिंग व कंप्यूटर सेंटरों पर ताले, विद्यार्थी व घर वाले चिंतित

Sat, 27 Jun 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Coaching and computer centers locked; students and their families worried.
फर्रुखाबाद। लखनऊ में अग्निकांड के बाद मानक को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग व कंप्यूटर सेंटरों के संचालन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट खासी सख्त हैं। इसी वजह से रातों-रात ताले डाल दिए गए। मुख्य गलियों, मार्गों पर लगे बैनर, बोर्ड भी उखाड़कर रख लिए गए हैं। प्रतिष्ठान बंद होने से छात्र-छात्राएं और अभिभावक चिंतित हैं। कंप्यूटर सेंटरों में प्रवेश के समय ही फीस पूरी जमा करवा ली जाती है।
विज्ञापन

सुरक्षा मानकों को परखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग सेंटरों के साथ अन्य प्रतिष्ठानों में 23 जून से छापे की कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद चार कोचिंग के साथ विशाल व वी मार्ट को सील कर दिया गया था। इस कार्रवाई से सबसे अधिक कोचिंग सेंटर संचालक ही भयभीत हैं। मुख्य मार्गों पर ही नहीं गली-मोहल्लों में संचालित कोचिंग व कंप्यूटर सेंटरों को संचालकों ने एक साथ बंद कर दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लंबी छुट्टी होने की जानकारी दी है। कार्रवाई से बचने के लिए संचालकों ने फ्लेक्स, बोर्ड भी उखाड़ लिए हैं। पक्कापुल स्थित एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट 12 दिन के लिए बंद किया गया है, जबकि स्टेट बैंक गली के पास भी कंप्यूटर सेंटर में लंबा अवकाश दे दिया गया। बढ़पुर में भी कोचिंग सेंटरों के बोर्ड तक उतार लिए गए हैं। ऐसा ही नजारा भोलेपुर में भी देखने को मिला। वहां भी कोचिंग सेंटर के नाम लिखे बोर्ड उखाड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन

--------------
सील होने के भय से बंद कर दिए शॉपिंग स्टोर
दो दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट व दमकल विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ दो शॉपिंग स्टोरों को सील कर दिया था। इसके बाद अन्य शॉपिंग स्टोर संचालक दहशत में आ गए। बृहस्पतिवार को ही लालगेट से कादरीगेट की ओर जाने वाले मार्ग स्थित एक शॉपिंग स्टोर में ताले लगा दिए गए। कुछ अन्य शॉपिंग स्टोर भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नोडल अधिकारी शीघ्र करेंगे कार्रवाई : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने बिना पंजीकृत कोचिंग सेंटरों पर छापे की कार्रवाई के लिए सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी बना दिया है। फिलहाल किसी जगह छापे नहीं मारे गए। शीघ्र ही अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed