फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CMO found PHC running on the road

Farrukhabad News: सीएमओ को सड़क पर चलता मिला पीएचसी

Fri, 04 Oct 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
CMO found PHC running on the road
फर्रुखाबाद। बाढ़ समाप्त होने के बाद भी राजेपुर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं अभी पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। सीएमओ ने गुरुवार को निरीक्षण किया तो पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं सड़क पर चलती मिलीं। भवन व आसपास बाढ़ का कीचड़ व पानी भरा था।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने गुरुवार को राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मी सड़क किनारे कुर्सी मेज डालकर स्वास्थ्य सेवाएं देते मिले। सीएमओ ने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि पीएचसी के आसपास अभी बाढ़ का पानी व कीचड़ भरा है। भवन में बाढ़ का पानी निकल गया, लेकिन अभी काफी कीचड़ व गंदगी है। कीचड़ सूखने के बाद सफाई कराकर पीएचसी भवन में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकेंगी। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को दवाएं समय से मिलती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ ने बच्चों को भोजन करने का तरीका बताया
फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने गुरुवार को शहर से सटेे गांव सोताबहादुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चे जमीन पर बैठे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। बैठने का तरीका ठीक न होने पर सीएमओ ने बच्चों से कहा कि जमीन पर कुछ बिछाकर पलथी मारकर भोजन करना चाहिए। पैरों के बल पर बैठकर भोजन करना ठीक नहीं है। इसके बाद सीएमओ ने कक्षा में जाकर बच्चों को हिंदी व सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और पढ़ाया। स्कूल में पंजीकृत 332 बच्चों में 133 ही उपस्थित मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed