{"_id":"66f84d5f1a3bebd167044426","slug":"cmo-found-chc-nawabganj-in-bad-condition-superintendent-missing-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-116054-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीएमओ को बदहाल मिला सीएचसी नवाबगंज, अधीक्षक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीएमओ को बदहाल मिला सीएचसी नवाबगंज, अधीक्षक नदारद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज का सीएमओ ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधीक्षक व डॉक्टर सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। अंदर घुसते ही अस्पताल में वाहन स्टैंड की तरह 15-20 बाइकें खड़ी मिलीं। उन्होंने कर्मचारियों की फटकार लगाई। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो एक्सरे टेक्नीशियन निमेष चौहान, काउंसलर मंजू, डॉ. गौरव राजपूत व बीसीपीएम प्रदीप कुमार गैरहाजिर मिले। कंप्यूटर ऑपरेटर चंचल शाक्य पांच दिन से गायब था। उन्हाेंने दवाओं का स्टॉक देखा तो स्टोर जाे दवाएं निकाली गईं उनकी खपत रजिस्टर पर इंट्री नहीं मिली। डेंटल कक्ष में सामान अस्त-व्यस्त था। वार्ड में भर्ती स्कूल में चक्कर खाकर गिरी छात्रा को सीएमओ ने देखा।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया बताया कि सीएचसी में गंदगी होने के साथ अव्यवस्थाएं मिलीं। अधीक्षक सहित एक डॉक्टर व चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। फोन पर पूछा गया तो अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने फील्ड में होने की जानकारी दी। अव्यवस्थाओं के संबंध में अधीक्षक को चेतावनी देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुपस्थित कर्मचारियों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन काटा जाएगा।