{"_id":"643d91f247b674c1590826b5","slug":"clerks-complaint-to-dm-bsa-ordered-to-investigate-farrukhabad-news-c-12-1-185183-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएम से बाबू की शिकायत, बीएसए को जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएम से बाबू की शिकायत, बीएसए को जांच के आदेश
Tue, 18 Apr 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
सेवानिवृत्त अध्यापक रामस्वरूप और अनोखेलाल की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया कि उन लोगों से पेंशन के नाम पर बीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू ने सुविधा शुल्क की मांग की। न देने पर अभी तक बाबू ने उन लोगों की पेंशन पत्रावली अधिकारियों तक नहीं भेजी है। उन्होंने बाबू पर महिला शिक्षकों से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच बीएसए को करने के निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि डीएम का पत्र मिला है मामले की जांच करवाई जाएगी। पत्र पर रामस्वरूप व अनोखेलाल के नाम अंकित है। लेकिन उनका कोई मोबाइल नंबर नहीं पड़ा है। इससे शिकायत झूठी भी प्रतीत होती है। हालांकि इन दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों की खोजबीन करवा रहे हैं। इनसे मामले की जानकारी करेंगे। बाबू अगर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।