फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clerk trapped in hanging the payment of sweeper

Farrukhabad News: सफाईकर्मी का भुगतान लटकाने में लिपिक फंसा

Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Clerk trapped in hanging the payment of sweeper
फर्रुखाबाद। पंचायती राज विभाग में कार्यरत महिला सफाईकर्मी की मौत के डेढ़ वर्ष बाद भी परिजनों को भुगतान न करने में लिपिक फंस गया है। डीपीआरओ ने लिपिक पर कार्रवाई के लिए निदेशक आंतरिक लेखा को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमृतपुर क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी सफाईकर्मी लज्जावती की 6 सितंबर 2021 को मौत हो गई थी। उसका पति घनश्याम भी पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी है। लज्जावती का 300 दिन का अर्जित अवकाश का भुगतान तीन लाख 63 हजार 520 रुपये करने के लिए डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने 30 सितंबर 2022 को भुगतान करने के आदेश दिए। बिल अपलोडर सुशील कुमार ने 12 फरवरी 2023 को कंप्यूटर पर अपलोड किया। इसके बाद सुधि नहीं ली। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बावजूद सफाई कर्मी का भुगतान नहीं किया। इस पर डीपीआरओ ने गुरुवार को लिपिक राकेश बाबू को फाइल सहित तलब कर अब तक भुगतान न करने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण लिपिक ने दूसरा बिल अपलोड कराकर हस्ताक्षर करने की बात कही। डीपीआरओ ने यह कहते हुए मना कर दिया कि आखिर भुगतान की फाइल बिना उन्हें जानकारी दिए क्यों दबाई गई। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बिल अपलोडर सुशील कुमार को भुगतान न होने के संबंध में दोबारा प्रयास न करने और उन्हें जानकारी न देने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जबकि लिपिक राकेश बाबू के खिलाफ कार्रवाई के लिए निदेशक आंतरिक लेखा को पत्र लिखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि भुगतान में जानबूझकर लापरवाही की गई है। इससे कार्रवाई होना भी आवश्यक है। दूसरी ओर लिपिक राकेश बाबू ने बताया कि सफाई कर्मी घनश्याम ने अपने बच्चों के बैंक खाता नंबर उपलब्ध नहीं कराए थे। इसी वजह से देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed