फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Clerk tore uniform after assaulting Subedar

Farrukhabad News: सूबेदार से मारपीट कर लिपिक ने फाड़ी वर्दी

Wed, 24 Jul 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Clerk tore uniform after assaulting Subedar
फर्रुखाबाद। सेना के सूबेदार के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने में पुलिस ने सिविल लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सूबेदार का पुलिस ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैंट एरिया निवासी सूबेदार पृथ्वीपाल सिंह राजपूत रेजिमेंट में तैनात है। 21 जुलाई की रात को सूबेदार लगभग 11:30 बजे ड्यूटी की जांच करने के लिए निकले। फैमली आवास शिव मंदिर के पास एक कार चालू हालत में खड़ी थी। कार के पास पहुंचकर उसमें बैठे युवक से यहां खड़े होने के बारे में पूछा। युवक गाली गलौज करने लगा। जानकारी करने पर पता चला कि युवक विकास सिविल लिपिक है। वह छावनी क्षेत्र में ही रहता है। विरोध करने पर लिपिक ने उसके साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। मारपीट में सोने की चेन टूटकर गिर गई। कान से खून निकलने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed