फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cleaning workers will give information about those returning from abroad

विदेश से लौटने वालों की सूचना देंगे सफाई कर्मी

Sat, 21 Mar 2020 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers will give information about those returning from abroad
नगर पालिका ने कोरेना वायरस की रोकथाम के प्लान तैयार किया है। पालिका अध्यक्ष व ईओ ने सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि नगर या आसपास जो लोग भी विदेश से लौटने वाले हैं या आने के बाद बीमार हो गए हैं। ऐसे लोगों की तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

साथ ही नगर में छिड़काव व जागरुकता के लिए पर्चे बंटवाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक व ईओ सीमा तोमर ने सफाई कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
पूरे नगर में छिड़काव कराया गया, दुकानों के आसपास खड़ी बाइकों पर छिड़काव कर सैनिटाइज कराया। पालिका में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश ने सफाई कर्मियों व अन्य लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने जनता कर्फ्यू में सभी से सहयोग करने की अपील की। सफाई कर्मियों को नगर में समय से कूड़ा उठाने व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। साथ ही कोरोना संदिग्धों व विदेश से लौटे लोगों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed