{"_id":"64da733ffab3b0559f0ce925","slug":"class-five-children-could-not-read-english-book-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-1828-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कक्षा पांच के बच्चे नहीं पढ़ सके अंग्रेजी की किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कक्षा पांच के बच्चे नहीं पढ़ सके अंग्रेजी की किताब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपुर। एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता देखी। कक्षा पांच के बच्चे अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ सके। इस पर एसडीएम ने बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करनपुर दत्त का सोमवार को एसडीएम रवींद्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय व रसोईघर सफाई व्यवस्था ठीक मिली। बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। एसडीएम ने चाक लेकर श्याम पट पर हिंदी, गणित के सवाल लिखकर बच्चों से हल कराए। कक्षा पांच के बच्चों से अंग्रेजी की किताब पढ़ने को कहा तो कोई बच्चा किताब नहीं पढ़ सका।
इस पर एसडीएम ने कार्यवाहक प्रधानाध्यापक विनीत सोलंकी से जानकारी की। बताया गया कि प्रधानाध्यापक पंकज राजपूत इस क्लास के बच्चों को पढ़ाते थे। वह इस समय निलंबित चल रहे हैं। इस पर एसडीएम ने सभी शिक्षकों से कहा कि बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा देना बहुत आवश्यक है। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक से कहा कि इस विद्यालय को बाढ़ शरणालय बनाया जायेगा। इस व्यवस्था में सहयोग करें।