फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

खातों में आने लगे पैसे, बैंकों के बाहर लगीं कतारें

Mon, 06 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
civic
शहर के ठंडी सड़क स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर सोशल डिसटेंस का नहीं रखा गया ख्याल, खाताधारक पा? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जनधन खातों, उज्ज्वला गैस समेत कई अन्य पेंशन धारकों के खातों में रुपये भेजने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में जरूरतमंदों के मोबाइल पर मैसेज पहुंचने शुरू हुए तो कुछ राहत महसूस की। मैसेज आते ही बैंकों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। कई जगह पुलिस ने दूर-दूर खड़ा कराया, तो कुछ स्थानों पर सोशल डिस्टेंस मजाक बनकर रह गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही सेेठ गली, चौक, ठंडी सड़क, फतेहगढ़, तहसील तिराहा समेत अन्य सभी बैंक शाखाओं के सामने महिला-पुरुषों की लंबी कतारें लग गईं। एक साथ उमड़ी भीड़ को देख पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था संभालनी शुरू की। कई बैंकों के क्योस्क पर तो स्थिति शाम तक काफी खराब रही। लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। सेठ गली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के संकरे रास्ते पर भी लोगों में डिस्टेंस नहीं रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा ठंडी सड़क स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक प्रशासन ने तो लॉकडाउन का मजाक ही बना दिया। व्यवस्था के नाम पर एक होमगार्ड लगा था। चंद कदम की दूरी पर आईटीई चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात था, मगर एक-दूसरे से सटकर खड़े लोगों को दूर करने की किसी ने जरूरत नहीं समझी। फतेहगढ़ चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्योस्क पर लोगों की सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। लोगों को अपनेे नंबर के लिए कई-कई घंटे धूप में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार संकिसा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर खाताधारकों की लंबी कतारें लग गईं। यहां कोरोना वायरस से बचने को लागू किया गया सोशल डिस्टेंस की पूरी तरह धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। पुलिस ने भी व्यवस्था बनाने में सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed