{"_id":"5e821c818ebc3e768e08a05c","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5530156183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने इनाम में मिली धनराशि दान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने इनाम में मिली धनराशि दान की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। करथिया कांड में बच्चों को सकुशल मुक्त कराने में इनाम में मिली धनराशि को कोरोना की महामारी से निपटने के लिए सिपाही ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एसपी के माध्यम से भेजी है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया में 30 जनवरी को गांव के ही बदमाश सुभाष व उसकी पत्नी ने 23 बच्चों को बंधक बना लिया था। सुभाष ने पुलिस व गांव के लोगों पर फायर किए थे। इसमें दो पुलिस कर्मी समेत गांव का बालू दुबे गोली लगने से घायल हो गया था। आईजी मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस ने सुभाष को मार गिराया था। भीड़ ने उसकी पत्नी रूबी को मार डाला था।
सभी बच्चों को सकुशल बंधन मुक्त करा लिया गया था। मुख्यमंत्री ने पुलिस व प्रशासन की टीम को दस लाख का इनाम दिया था। सोमवार को एसओजी के सिपाही सचेंद्र सिंह ने इनाम में मिली 11 हजार की धनराशि की चेक सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड को दी है। चेक के साथ एसपी को भेजे पत्र में सिपाही ने कहा है कि कोरोना की जंग से लड़ने के लिए यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दी जाए।