फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

अन्ना गोवंश तबाह कर रहे फसलें, किसान दुखी

Tue, 25 Feb 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
civic
गांव गौसिया में खेतों में फसल चरते अन्ना मवेशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। अन्ना गोवंशों के आतंक के आगे अन्नदाता बेबस हैं। फसल बचाने के लिए कोई जुगाड़ काम नहीं आ रही है। इससे उन्हें रात खेत में गुजारनी पड़ रही है। दिन में फसल से किसान की नजर हटते ही अन्ना गोवंश फसल को तबाह कर देते हैं।
विज्ञापन

अन्नदाताओं की फसल को गोवंशों से बचाने के लिए भले ही उत्तर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन समस्या जस की तस है। तहसील क्षेत्र में गोवंशों के आतंक से अन्नदाता परेशान हैं। अपनी फसल को गोवंशों से बचाने के लिए किसान लाठी लेकर रात दिन खेतों में ही रहने को मजबूर हैं। गोवंशों का झुंड जिस खेत में पहुंच जाता है वहां पूरी फसल साफ हो जाती है।
विज्ञापन

इन दिनों गेहूं, चना, मसूर, जौ, मटर, सरसों, आदि की फसल खेतों में है। इन्हीं फसलों से ही किसानों को पूरे साल पेट पालने का इंतजाम करना होता है। खून पसीने से तैयार हो रही यह इन फसलों पर गोवंश पानी फेर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने अन्ना गोवंशों के लिए गोशाला तो बनवाई हैं पर जिम्मेदार अन्ना गोवंशों को पकड़वा ही नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनकी फसलें तबाह हो रही हैं। इसके चलते ही तहसील क्षेत्र में बनाई गई गोशालाओं का किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। गौटिया में एक खेत में गेहूं की फसल में गोवंशों का झुंड पहुंच गया। देखते देखते फसल को चट कर गए। किसान रामसिंह, राधा मोहन, ब्रजराज, कैलाश आदि कहते हैं कि गोवंशों से फसल बचाने के लिए खेतों के चारो ओर कटीले तार व प्लास्टिक की रस्सी भी लागाते हैं। पर कोई जुगाड़ काम नहीं आ रही है। गोवंश इन्हें ध्वस्त कर खेत में घुस जाते हैं। उपजिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि अन्ना गोवंश को पकड़वाने के लिए कोई बजट नहीं है। किसानों के सहयोग से ही अन्ना गोवंश को पकड़वाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed