{"_id":"5e53cfe38ebc3ec9857fa34f","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5465808108","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की अतिरिक्त आमदनी का मुख्य साधन है पशुपालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की अतिरिक्त आमदनी का मुख्य साधन है पशुपालन
विज्ञापन
ीरतपुर के पशु आरोग्य मेले में गाय का पूजन करते किसान नेता अशोक कटियार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव कीरतपुर में लगे पं. दीनदयाल पशु आरोग्य मेले में मुख्य अतिथि किसान नेता अशोक कटियार ने कहा कि पशुपालन किसान की अतिरिक्त आमदनी का मुख्य साधन है। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
किसान नेता अशोक कटियार ने देशी गाय का पूजन कर गुड़ खिलाकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में उन्होंने कहा कि पशुपालन से घर के सामान्य खर्चे चलते हैं और खेती की आय की बचत हो जाती है। ये हमारी आर्थिक उन्नति में सहायक होती है। खेती के अवशेष पशु चारा में उपयोगी हैं। इससे पशु पालन में सहयोग मिलता है। दूध व इसके उत्पादों की उचित कीमत के लिए भी कई डेयरी योजनाएं चल रही हैं। निजी दूध कंपनियां भी दूध की अच्छी कीमत दे रही हैं। उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह ने पशुपालन की योजनाओं तथा पशु रोग पहचान व इससे बचाव बताए।
मेले में नि:शुल्क दवाइयां बांटीं गईं। देशी गोपालक शैलेंद्र कटियार, जीतू, रामजीत आदि का सम्मान किया गया।
मेले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी किशनलाल गौतम, सुरेंद्र कुमार, सुग्रीव सिंह, प्रधान संजय कटियार, सचिन कटियार, सुमित, राहुल कटियार, रामपाल लोधी, जितेंद्र कटियार, अरविंद कटियार, मुनीष कुमार, सीतू कटियार, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।