फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

पालिका में ताला जड़ सभासदों ने ईओ की निकाली अर्थी, लगाई आग

Mon, 03 Feb 2020 07:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
civic
नगर पालिका में ईआ के कार्यालय कके बाहर ईओ का पुतला फूकते सभासद। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भ्रष्टाचार और मदारबाड़ी में जलभराव से नाराज सभासदों व मोहल्ले वालों ने नगर पालिका पर धावा बोलकर सोमवार को दफ्तरों में तालाबंदी कर दी। उन्होंने ईओ की अर्थी बनाकर पालिका परिसर में शवयात्रा निकाली। मातम मनाने के बाद उन्हीं के दफ्तर के सामने आग लगा दी। आरोप लगाया कि ईओ पालिका में बिना कमीशन के कोई काम नहीं कर रही हैं। यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मदारबाड़ी में नाला चोक होने से हुए जलभराव के विरोध में रविवार को लोगों ने जाम लगा दिया था। इस दौरान कई सभासद भी पहुंचे और ईओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि देर शाम सफाई कर्मियों ने नाले की सफाई करके जलभराव की समस्या का कुछ हद तक समाधान कर दिया। बावजूद इसके बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोगों के साथ करीब 15 सभासद सोमवार सुबह 10 बजे पालिका दफ्तर जा पहुंचे। उन्होंने धरना देकर नारेबाजी की। जब ईओ नहीं आईं, तो गुस्सा फूट गया और सभी दफ्तरों से कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया तथा तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान पालिका कर्मचारी बरामदों में कुर्सियां डालकर बैठे रहे। दोपहर 12 बजे तक किसी ने सुध नहीं ली, तो सब्र का बांध टूट गया। सभी ने धरनास्थल पर ही ईओ की अर्थी बनाकर आधा घंटे तक मातम मनाया। इसके बाद पूरे पालिका परिसर में शवयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने शवयात्रा का समापन ईओ दफ्तर के सामने किया। वहीं अर्थी को रखकर मुखाग्नि दे दी। सभासद रफी अंसारी, श्यामसुंदर वर्मा, रावेश मिश्रा ने कहा कि पालिका में जो निर्माण कार्य शुरू हुए हैं, उनमें भ्रष्टाचार हो रहा है। ईओ कमीशन लेकर मानक के खिलाफ कार्य कर रही हैं। यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सभासद अतुल शंकर दुबे, अनवर उर्फ बबलू, संजीव बाजपेई, आफताब अंसारी, अशोक वर्मा, अनिल यादव, आमिर खलीफा, शहरयार खां, विकास त्रिवेदी आदि तमाम लोग थे।
आज होगा अर्द्धनग्न प्रदर्शन, कल शुद्धि संस्कार
सभासद रफी अंसारी ने बताया कि मंगलवार को ईओ दफ्तर के सामने सभी लोग सुबह दस बजे पहुंचेंगे। वहां अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को उसी स्थल पर शुद्धि संस्कार होगा। इसमें हम सब मुंडन करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जारी रहने तक हमारी लड़ाई चलती रहेगी।

वर्जन
मेरी जानमाल को खतरा, अफसरों को लिखूंगी: ईओ
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती ने कहा कि दिन में जो कुछ हुआ, वह निंदनीय है। बातचीत से हर दिक्कत दूर हो सकती है। एक नंबर के काम में गलत काम करने वालों को दिक्कत हो दिक्कत हो रही है। मुझे डराया-धमकाया जा रहा है। पता चला कि दिन में फायर भी किया गया। पर्दे के पीछे कुछ और लोग हैं। सभासदों को आगे किया जा रहा हैै। मुझे जानमाल का भी खतरा है। मैं उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत कराऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed