{"_id":"5e0c92328ebc3e87ee3bbcb2","slug":"civic-farrukhabad-news-knp5355803176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलनेट का भवन होगा खाली, एसपी दफ्तर बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलनेट का भवन होगा खाली, एसपी दफ्तर बनेगा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पोलनेट (पुलिस संचार नेटवर्क) ने पुलिस लाइन में बने भवन को खाली करने का फरमान जारी कर दिया है। अभी तक इस भवन में एएसपी बैठते हैं और दूसरे कक्ष में उनका कार्यालय है। जानकारी होने पर एसपी ने आईजी जोन के सहायक अभियंता से संपर्क साधा है। उनसे पुलिस कार्यालय के निर्माण को लेकर स्थलीय भ्रमण कर एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं। कई वर्षों से एसपी कार्यालय पुलिस लाइन के महिला दरोगा आवास में चल रहा है।
पोलनेट ने कई वर्ष पहले पुलिस लाइन में बी सेट प्रणाली से लैस अपना भवन तैयार कर आफिस खोला था। शासन की मंशा थी कि इसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार अपना डाटा साझा कर सकेंगे। लेकिन कुछ समय बाद पोलनेट का आफिस बंद हो गया। नागरिकता कानून बनने के बाद इसकी फिर से आवश्यकता हुई और पोलनेट कार्यालय शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को शासन ने पुलिस लाइन में बने इस भवन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि इसके एक कक्ष में एएसपी त्रिभुवन सिंह बैठ रहे हैं। दूसरे कक्ष में उनका आफिस है।
इस पर पोलनेट के अधिकारियों ने भवन को खाली करने के आदेश दिए हैं। एएसपी ने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने आईजी जोन को पत्र भेजा है। उनके कार्यालय में तैनात सहायक अभियंता से वार्ता कर स्थलीय भ्रमण कर पुलिस कार्यालय के लिए एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए हैं। दो से तीन माह के अंदर भवन को तैयार करना है। एसपी ने बताया कि पुलिस विभाग के पास निर्माण को लेकर काफी बजट है। प्रस्ताव एक सप्ताह में स्वीकृत हो जाएगा। दो से तीन माह में एसपी कार्यालय बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।