फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

सर्दी का सितम जारी, पारा दो डिग्री के नजदीक

Tue, 31 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बच्चे को शॉल में छिपाए खड़ी महिला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा। सोमवार सुबह पारा दो तक पहुंच गया, जबकि दिन में न्यूनतम तीन और अधिकतम 12 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। दिन भर आसमान में घने बादल और सनसन करती बर्फीली हवाओं ने बेहाल कर दिया। राहगीर, यात्री बच्चों के साथ ठिठुरते नजर आए। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने जनजीवन तक प्रभावित कर दिया। कामकाजी भी सुबह देर से घरों से निकले और शाम को जल्दी ही कैद हो गए। दुकानों से खरीददार गायब थे और व्यापारी अलाव में हाथ सेंक रहे थे।
विज्ञापन

ठंड से हालात खराब होते जा रहे हैं। लगातार तापमान गिर रहा है। रविवार को तीन डिग्री रहा और दो तक जा पहुंचा था। दिन में भले ही तीन पर दोबारा पहुंची, मगर शाम होते-होते सनसन करती चली हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोग खासे परेशान दिखे। महिलाएं खुद को शॉल से लपेटे थीं और बच्चों को भी ठंड से बचाने को लपेटकर चल रही थीं। वाहनों पर भी युवक-युवतियां सर्दी से बचाने के लिए खासे परेशान दिखे। फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed