फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

सीएए के विरोध में हुए बवाल की निष्पक्ष जांच की मांग

Mon, 23 Dec 2019 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
civic
ज्ञापन देने को कलक्ट्रेट में खड़े कांग्रेसी नेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को शहर में हुए बवाल में 59 नामजद और 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है। इसमें मदरसा संचालक मौलाना शमशाद चतुर्वेदी और मौलाना एजाज नूरी भी फंसे हैं। कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की डीएम से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसको लेकर डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दिए ज्ञापन में कहा कि 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम ने सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर कराकर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ज्ञापन दिया था। इसके बाद कुछ दूरी तक सड़क पर चलकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया गया। मौलाना शमशाद चतुर्वेदी व मौलाना एजाज नूरी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर चुके थे। इसके बाद अराजकतत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ दिया गया। घटना की मऊदरवाजा व शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन

कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस प्रकरण में नामजद मौलाना शमशाद चतुर्वेदी व मौलाना एजाज नूरी के विषय में निष्पक्ष जांच की मांग की। दोनों मुकदमों की जांच साक्ष्य के आधार पर की जाए। इसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई हो। निर्दोष व्यक्तियों का उत्पीड़न नहीं होना चहिए। इस प्रकरण की जांच जनपद के किसी वरष्ठि प्रशासनिक अधिकारी से कराई जाए। गिरफ्तार व्यक्तियों की इस प्रकरण में संलिप्तता की निष्पक्ष जांच हो। जो लोग निर्दोष हो, उनके खिलाफ कार्रवाई समाप्त होनी चहिए। जिलाध्यक्ष विजय कुमार कटियार, रमेश चंद्र कठेरिया, सुरेश चंद्र कटियार, डालचंद्र कठेरिया, राजेश पाठक, पुन्नी शुक्ला, इमरान अंसारी, संजय राठौर, अभिषेक कुमार कटियार, राजीव सिंह, अजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed