फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

परिषदीय विद्यालयों के खातों में डंप हैं 13.75 करोड़ रुपये

Thu, 12 Dec 2019 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में संचालित विद्यालयों के खातों में 13.75 करोड़ रुपये डंप पड़े हैं। यह स्थिति जिले के 4300 शिक्षकों का नवंबर माह का वेतन रोके जाने के बाद विद्यालयों से 2011-12 में बंद हुए ग्राम शिक्षा निधि खाते और वर्तमान में संचालित विद्यालय प्रबंध समिति खातों की बैंक पासबुकों की फोटो कॉपी आने पर स्पष्ट हुई है। ग्राम शिक्षा निधि के बंद 1717 विद्यालयों में से 1709 के खातों में अभी 4.19 करोड़ रुपये पड़े हैं और वर्तमान में 1855 विद्यालयों में संचालित एसएमसी (विद्यालय प्रबंध समिति) खातों में 9.56 करोड़ रुपये डंप हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर राज्य परियोजना निदेशक को भेजी गई है। यह धन विद्यालयों में विकास कार्य और विद्यालय में अन्य सामग्री खरीदने को दी गई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2011-12 में बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 1717 विद्यालय थे। विद्यालय के विकास कार्य, शिक्षण कार्य और अन्य सामग्री की खरीद को ग्राम शिक्षा निधि खाते में धन भेजा जाता था। इस खाते का संचालन प्रधान और विद्यालय के प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से होता था। इन खातों को वर्ष 2011-12 में बंद कर दिया गया। इसके धन का उपयोग पर रोक लगा दी गई थी। इस खाते के स्थान पर विद्यालय प्रबंध समिति खाता स्कूलों में खुलवाया गया। इसका संचालन प्रधानाध्यापक और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। वर्तमान में जिले में संचालित 1855 विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति खाता खुला हुआ है। इसमें भी हर साल विकास कार्य व अन्य कार्य के लिए विभिन्न मदों में धन भेजा जाता है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ने बंद हुए ग्राम शिक्षा निधि खाता और विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) खातों में 31 मार्च 2019 तक क्या स्थिति है और इसमें कितना धन पड़े होने की रिपोर्ट मांगी थी। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने जब रिपोर्ट नहीं दी तो प्रभारी बीएसए रमेश चंद्र जौहर ने 4300 शिक्षकों का नवंबर का वेतन रोक दिया था। तब 1717 विद्यालयों में से 1709 के प्रधानाध्यापकों ने वर्ष 2011-12 में बंद हुए ग्राम शिक्षा निधि खातों की बैंक पास बुक बीएसए कार्यालय में दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी स्कूलों के खातों में पड़े धन को मिलाने पर पता चला कि कुल धन 4 करोड़ 19 लाख 20 हजार 861 रुपये डंप पड़ा है। वर्तमान में चल रहे एसएमसी 1855 खातों में से 1800 में करीब 9 करोड़, 56 लाख 4 हजार 752 रुपये डंप हैं। इस प्रकार कुल 13 करोड़ 75 लाख 25 हजार 613 रुपये पड़े हैं। प्रभारी बीएसए रमेश चंद्र जौहर ने बताया कि इसकी रिपोर्ट राज्य परियोजना निदेशक को भेज दी है। आठ स्कूलों ने ग्राम शिक्षा निधि और 55 विद्यालयों के एसएमसी खातों का विवरण नहीं दिया है। वह भी मंगाया गया है। शिक्षकों का जो नवंबर का वेतन रोका था, उसे जारी करने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed