फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

सीडीओ ने लगाई चौपाल, गोशाला की सहायता को भामाशाह नियुक्त

Sat, 23 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
civic
कमालगंज। कन्या प्राथमिक विद्यालय सिंधौली में आयोजित चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने गोशाला में सहायता के लिए गांव के चार लोगों को भामाशाह नियुक्त किया। गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए पुआल, बोरा व लकड़ी का सहयोग मांगा। इस पर कई लोगों ने सहयोग की घोषणा की।
विज्ञापन

चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पूछा की किस किसके घर पर पुआल है। गोशाला में गोवंश की सहायता के लिए पुआल की व्यवस्था की जाए। तो वहीं मौजूद कई लोगों ने पुआल देने के लिए अपने नाम लिखवाए। सर्दी से बचाव के लिए गोवंशों को पहनाने के लिए बोरे की व्यवस्था को भी कहा। पूर्व फौजी शिवनंदन ने 50 व कौशल सिंह ने 30 बोरे देने को कहा। गोशाला में अलाव के लिए 4 क्विंटल लकड़ी सर्वेश ने, 1 क्विंटल गिरजेश ने देने के लिए अपने नाम लिखवाए। तो इस पर सीडीओ ने गांव के ही योगेंद्र, शिवानंद, सतेंद्र सिंह व कौशल सिंह को भामाशाह नियुक्त किया गया। कहा कि यह लोग आगे भी सहयोग करते रहेंगे। सीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि अगर किसी को गांव की गोशाला का ताला तोड़कर आग लगाने वाले की जानकारी हो तो वह मेरे नंबर पर फोन कर या व्हाट्सएप पर बता सकते हैं। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed