फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CIVIC

अजमतपुर में विकास कार्यों की लोकायुक्त ने की जांच

Thu, 07 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
CIVIC
शहर के ग्राम अजमतपुर में जांच के दौरान ग्रामीणों को समझाते लोकायुक्त टीम के डिप्टी एसपी राजाराम? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव अजमतपुर के विकास कार्यों में हुए घोटालों की जांच को पहुंची लोकायुक्त की टीम ने शिकायतकर्ता, प्रधान और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। टीम के सदस्यों ने शिकायत में शामिल सचिवालय भवन के साथ रायपुर गांव में शौचालय भी देखे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे लोकायुक्त के अन्वेषण अधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक रहुल रूसिया और राजाराम यादव गांव में पहुंचे। उन्होंने एक गेस्ट हाउस में ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार दुबे, ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी और ग्राम प्रधान बीना पाल से पत्रावलियां मंगवाकर सत्यापन किया।शिकायतकर्ता मोतीलाल पाल के बयान भी दर्ज किए। इसके बाद सचिवालय भवन में गोलमाल का मौके पर सत्यापन किया। प्रधान ने टीम को बताया कि उन्होंने केवल प्रस्ताव भेजा था। जब पैसा ही नहीं आया, तो काम भी नहीं कराया गया। जबकि शिकायत में 90 हजार रुपये खर्च होने की बात कही गई है। टीम ने शिकायत में शामिल रायपुर गांव में शौचालयों को भी देखा, जो बने पाए गए। आवास बनवाने, नाला मरम्मत एवं निर्माण, प्रशासनिक व्यय, सफाई किट व स्ट्रीट लाइट लगवाने के संबंध में भ्रष्टाचार के मामले में भी जांच की।
विज्ञापन

एकाउंटेंट, वीडीओ एक सप्ताह में दें लेखा-जोखा
लोकायुक्त टीम ने एकाउंटेंट एवं वीडीओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में इस कार्यकाल में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनका पूरा लेखा-जोखा एक सप्ताह में उपलब्ध करवाएं। इसके बाद संबंधित अफसर रिकार्ड जुटाने में लग गए हैं। प्रधान वीना पाल के पति बबलू का गांव में अच्छा रुतबा है। मौके पर जो भी लोग थे, वह प्रधान के पक्ष में ही अपनी बात कह रहे थे। कोई भी प्रधान के खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। खास बात ये कि शिकायत करने वाले उनके ताऊ ससुर हैं। वह भी जांच टीम के सामने पूरे समय बैठे रहे। गांव में घूमते वक्त भी प्रधान और शिकायतकर्ता साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed