{"_id":"5dc2be328ebc3e5b1562a450","slug":"civic-farrukhabad-news-knp524036435","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारियों को 11 महीने से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारियों को 11 महीने से नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण निगम में संविदा पर लगे कंप्यूटर आपरेटरों को 11 माह से मानदेय नहीं मिला है। वह मानदेय दिलाए जाने को हर अधिकारी की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं लेकिन कोई उनकी फरियाद सुनने को तैयार नहीं है। परेशान कर्मचारी अब अनशन पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं।
विद्युत वितरण निगम मंडल फर्रुखाबाद क्षेत्र के कैश काउंटरों पर मैसर्स सांई कंप्यूटर फर्म के माध्यम से संविदा पर जिले में 54 कंप्यूटर आपरेटर तैनात किए गए हैं। इन लोगों को करीब 11 माह से कार्यदायी संस्था मानदेय का भुगतान नहीं कर रही है। इससे परेशान संविदा कर्मचारी मानदेय दिलाने को हर अधिकारी के चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। दिवाली से पूर्व संविदा कर्मचारियों ने एक्सईएन ग्रामीण व शहरी से मानदेय दिलाने की मांग उठाई। वहां से कार्रवाई न होने पर दिवाली से पूर्व जिले में कानपुर से आए मुख्य अभियंता से संविदा कर्मचारी मिले और मानदेय न मिलने की समस्या रखी। मुख्य अभियंता ने जल्द मानदेय दिलाने का भरोसा दिया था।
कर्मचारियों ने मानदेय दिलाने की मांग को लेकर डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में धरना शुरू किया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में भी समस्या रखी। वह लगातार डिवीजन कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को जिले के नोडल अधिकारी आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रजनीश गुप्ता जिले में आए। गांव चांदपुर में चौपाल लगाने की जानकारी मिलने पर संविदा कर्मचारी उनके पास आए। वहां नोडल अधिकारी से संविदा कर्मचारियों की मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद नोडल अधिकारी के निरीक्षण भवन व कलक्ट्रेट में पहुंचने संविदा कर्मचारी वहां भी ज्ञापन लेकर गए। लेकिन नोडल अधिकारी से संविदा कर्मचारियों की वहां भी मुलाकात नहीं हो सकी। इससे संविदा कर्मचार वापस चले आए। संविदा कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर अनशन पर बैठने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। संवाद