फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City people troubled by tripping and low voltage

Farrukhabad News: ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से शहर लोग परेशान

Tue, 28 May 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 28 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
City people troubled by tripping and low voltage
फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही साथ कामर्शियल उपभोक्ता भी परेशान हैं। दुकानदारों को पेय पदार्थ ठंडा करने के लिए बर्फ का सहारा लेना पड़ रहा है तो सिनेमाघर और होटलों में छह से सात घंटे जनरेटर चलाया जा रहा है। लो वोल्टेज की समस्या से घरों में फ्रिज व एसी आदि उपकरण भी नहीं चल पा रहे। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बिजली आपूर्ति को लेकर जानकारी की तो लोगों में गुस्सा भी दिखाई दिया।
विज्ञापन


फरवरी-मार्च में जहां 20 से 22 घंटे आपूर्ति मिल रही थी। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की भी कोई समस्या नहीं थी। अप्रैल में जैसे ही गर्मी पड़ना शुरू हुई तो बिजली व्यवस्था चरमराने लगी। लोगों का कहना है कि अब 18 से 20 घंटे ही बिजली मिल रही है। उस पर भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या दिन-रात बनी है।
विज्ञापन

जर्जर तारों के आए दिन टूटने से फीडरों को बंद करना पड़ता है। शहर के गढ़ी कोहना स्थित डीडी सिनेमा के प्रबंधक ऋषभ सिंह ने बताया कि फरवरी-मार्च की अपेक्षा इस समय बिजली कम मिल रही है। 160 व 170 वोल्टेज आने से जनरेटर चलाना पड़ता है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोड अधिक होने के चलते ट्रांसमिशन से ही वोल्टेज कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-27,
आठ से नौ घंटे चल रहा जनरेटर
अनंत होटल के प्रबंधक आदित्य शर्मा कहते हैं कि थ्री फेस कनेक्शन के बावजूद 160-170 एंपीयर वोल्टेज आ रहा है। ट्रिपिंग भी बनी रहती है। 24 घंटे में करीब आठ से नौ घंटा जनरेटर चलाना पड़ रहा है।
फोटो- 28,


इनवर्टर तक नहीं हो पा रहा चार्ज
रेलवे रोड निवासी अतुल सिंह कहते हैं कि डेढ़ माह से बिजली की समस्या काफी बढ़ गई है। चार-पांच दिन से हाल यह है कि लो वोल्टेज व ट्रिपिंग के चलते इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहा है।
फोटो- 29,


फ्रिज तक ठीक से ठंडा नहीं हो पाता
डिग्गीताल निवासी शिक्षक दिनेशचंद्र ने कहा कि लो वोल्टेज के चलते फ्रिज तक ठीक तरह से ठंडा नहीं हो पा रहा। एसी तो लोड ही नहीं उठाता। यह समस्या एक सप्ताह से है।
फोटो- 30,


शाम को ट्रिपिंग होती ज्यादा
इलेक्ट्रानिक्स विक्रेता अमृतलाल माहेश्वरी बताते हैं कि शाम को सात से रात एक बजे तक ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा है। ऊपर से लो वोल्टेज परेशान किए हैं। दुकान का इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पाता।
फोटो- 31,


अप्रैल से गड़बड़ाई बिजली व्यवस्था
आइसक्रीम विक्रेता लोकेंद्र कहते हैं कि अप्रैल से बिजली व्यवस्था बिगड़ी है। लो वोल्टेज से आइसक्रीम भी मांग के अनुसार नहीं जम पा रही। फ्रिजर न चलने से आइसक्रीम पिघल जाती, जिससे नुकसान होता है।
फोटो- 32,


पेय पदार्थ ठंडा को खरीदनी पड़ रही बर्फ
बूरावाली गली के नुक्कड़ पर कोल्ड ड्रिंक की दुकान किए उमेशचंद्र चौरसिया ने कहा कि बिजली की व्यवस्था बहुत खराब है। कोल्ड ड्रिंक ठंडी करने के लिए बर्फ खरीदनी पड़ रही है।



बोले जिम्मेदार
भीषण गर्मी के चलते एसी, कूलर आदि उपकरणों का लोड बढ़ गया है। इसके चलते ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या बनी है। मौजूदा समय में 11 मेगावाट बिजली की जरूरत है, लेकिन ट्रांसमिशन से आठ से नौ मेगावाट ही बिजली मिल रही है। बरसात होने पर लो वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा।’
- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed