फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City Magistrate administered the oath to the President and Councilors

Farrukhabad News: सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिकाध्यक्ष व सभासदों को दिलाई शपथ

Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
City Magistrate administered the oath to the President and Councilors
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व 41 सभासदों को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यूं तो उनकी प्राथमिकता सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की है। हर घर को भरपूर पानी देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि वह विकास कार्य में कभी भेदभाव नहीं करते। इसी वजह से चौथी बार सेवा का मौका मिला है।
विज्ञापन

पालिका परिसर में भारी भीड़ के बीच शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद तीन चरणों में 42 में से 41 सभासदों ने अलग-अलग शपथ दिलाई गई। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि जनता ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। वह इस भरोसे को टूटने नहीं देंगी। शहर का सुंदरीकरण से लेकर जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। पेयजल और जलभराव की शहर में सबसे ब़ड़ी समस्याएं हैं। इन दोनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि जनता ने उन पर जो प्यार लुटाया है, उसको वह ब्याज के साथ लौटाएंगे। जो भी विकास कार्य रह गए हैं, उनको अभियान के तौर पर पूरा कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कहा कि नई सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी। ईओ रविंद्र कुमार ने शहर को स्वच्छ बनाने का भरोसा दिलाया। ऐसा हर किसी को भरोसा है। इस अवसर पर देवांश अग्रवाल, सारांश अग्रवाल, सुधांशु दत्त द्विवेदी, उमेश अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, श्यामसुंदर गुप्ता, संजय गुप्ता, कारण पटेल, सुनील गुप्ता सन्नू, संजय आनंद, सौरभ गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, राजन गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, मनोज बाजपेई, रवीश द्विवेदी, कमलेश पाठक आदि पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशाद नहीं ले सके शपथ
बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में वार्ड नंबर 23 बिस्मिल नगर के सभासद नौशाद मंसूरी जेल में बंद हैं। उनकी जमानत न हो पाने की वजह से वह शपथ नहीं ले सके।

ट्राईसाइकिल से पहुंची सभासद
शहर के वार्ड नंबर 28 कविनगर से निर्वाचित सभासद इसरतुल निशा ट्राईसाइकिल से पहुंचीं। उन्होंने मंच के नीचे ही अपनी ट्राई साइकिल पर बैठकर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed