फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   City development master plan ready, waiting for approval

Farrukhabad News: शहर के विकास की महायोजना तैयार, मुहर का इंतजार

Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
City development master plan ready, waiting for approval
फर्रुखाबाद। शहर को व्यवस्थित और सुंदरीकरण करने के लिए महायोजना बनकर तैयार हो गई है। नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड ने आंशिक संशोधन के बाद शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। मुख्यमंत्री की मुहर लगते ही शहर में विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से अमृत योजना के तहत शहर में 2021-2031 महायोजना लागू की गई। जयपुर की अशोका बिल्डकान कंपनी ने महायोजना का नक्शा तैयार किया था। यह नक्शा प्रदर्शित होने के बाद इस पर 3771 आपत्तियां आईं। जून 2022 में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड की बैठक में सुनवाई के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड से प्रस्ताव पास कर शासन को भेज दिया गया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर औद्योगिक विकास क्षेत्र सहित कुछ नये बिंदुओं को भी शामिल किया गया। पुरानी महायोजना के सापेक्ष नई महायोजना में 400 हेक्टेयर विकास क्षेत्र बढ़ाया गया है। इसमें 90 हेक्टेयर ग्रीन एरिया शामिल है। इसके अलावा जो मुख्य मार्ग पुराने मानचित्र में नहीं दर्शाए गए थे, उन्हें नये मानचित्र में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे कंपनी द्वारा बनाए गए नक्शे में सार्वजनिक सुविधा वाले क्षेत्रों में कोई परिवर्तन किए बिना इन्हें सुरक्षित रखा गया है।
सूत्रों के मुताबिक आपत्तियों के बावजूद पार्क, ग्रीन बेल्ट, वाहन स्टैंड, औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र में कोई भी भू-परिवर्तन नहीं किया गया।
महायोजना लागू होने से शहर के निकटवर्ती विनियमित क्षेत्र में शामिल 61 गांवों में भी विकास की गंगा बहने की उम्मीद है। शहर की सड़काें की निर्धारित चौड़ाई होने के साथ जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी और पार्क, औद्योगिक क्षेत्र भी निर्धारित स्थान पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed