फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Circle rate hiked by up to 80% for land acquired for the Link Expressway

Farrukhabad News: लिंक एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत भूमि का 80 फीसद तक बढ़ा सर्किल रेट

Thu, 14 May 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Circle rate hiked by up to 80% for land acquired for the Link Expressway
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत भूमि का 10 प्रतिशत से लेकर 80 फीसद तक सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। इससे भाकियू का प्रस्तावित 15 मई को धरना-प्रदर्शन निरस्त कर दिया गया। अब बढ़े हुए सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलने से बैनामों की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण स्वीकृत है। इसके लिए 641 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर करीब 10 हजार किसानों से बैनामा कराया जाना है। करीब तीन माह से चल रही बैनामा प्रक्रिया में 10 फीसद किसानों की ही भूमि खरीदकर बैनामा कराए जा सके हैं। 90 फीसद बैनामा प्रक्रिया अधूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मई तक खरीद प्रक्रिया पूरी कर बैनामा कराने के आदेश दिए हैं। इसमें 16 दिन ही शेष हैं।
विज्ञापन

अभी तक सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर किसान अपनी भूमि बैनामा करने के लिए राजी नहीं थे। अब शासन से जनपद में भले ही 10 से फीसद सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं लेकिन लिंक एक्सप्रेस में आने वाली भूमि का सर्किल रेट 80 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। वहीं बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर भाकियू का 15 मई को अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित था। बुधवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार से एडीएम ने वार्ता की। इसमें सर्किल रेट बढ़ाने की जानकारी दी गई। इस पर जिलाध्यक्ष ने संतोष जताया और प्रस्तावित धरना प्रदर्शन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद में एक सप्ताह से बैनामा प्रक्रिया बंद थी। अब 10 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ने से किसान संतुष्ट हैं। अब किसानों को बढ़े हुए सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो किसान अपनी भूमि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बैनामा कर चुके हैं उन्हें भी बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed