फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Christ Church's 186 anniversary

क्राइस्ट चर्च के 186 साल पूरे

Sun, 21 Dec 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 21 Dec 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
Christ Church's 186 anniversary
जिले का सबसे पुराना और पहला क्राइस्ट चर्च अपने 186वें बसंत पूरे करने जा
विज्ञापन
रहा है। चर्च में इस बार भी क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर चर्च में विशेष आराधना होगी।

पादरी किशन मसीह के मुताबिक सन् 1828 में ब्रिटिश सरकार के हेस्टिंग्स ने फतेहगढ़ में चर्च के निर्माण की योजना बनाई थी। उन्होंने फतेहगढ़ में 1500 रुपये में भूमि खरीदकर चर्च की नींव रखी। करीब नौ साल के बाद 15 नवंबर 1837 को चर्च बनकर तैयार हुआ।

7 जनवरी सन् 1838 में ब्रिटिश सरकार के मैट्रोपोलिटन डेनियल विल्सिन ने चर्च का उद्घाटन किया। इसका नाम क्राइस्ट चर्च रखा गया। मौजूदा समय में यह चर्च पुराने सिविल अस्पताल फतेहगढ़ के कैंपस में स्थित है। इसका संचालन डायसिस ऑफ आगरा सीएनआई द्वारा किया जा रहा है। पादरी किशन मसीह ने बताया कि वह क्राइस्ट चर्च के पास्ट्रे हैं।

बताया कि चर्च में रोजाना शाम 4 बजे आराधना होती है। बताया कि क्रिसमस डे को लेकर चर्च में रंगाई-पुताई करवाई गई है। अन्य तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। 25 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे बड़े दिन की आराधना और 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे विशेष आराधना होगी। इसी दिन विशेष कार्यक्रम चर्च ग्राउंड पर होंगे। इसमें खेलकूद, फैंसी ड्रेस समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी।

क्रिसमस डे की तैयारियां जोरों पर
फर्रुखाबाद। क्रिसमस डे को लेकर मसीह समाज के लोगों में गजब का उत्साह है। उन्होंने क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घरों में रंगाई-पुताई का कार्य तेजी के साथ हो रहा है।

बढ़पुर चर्च स्थित कालोनी में मसीह समाज के लोग क्रिसमस की तैयारियों में जुट गए हैं। क्रिसमस डे में महज चार दिन शेष ही रह गए हैं। मसीह समाज के लोग घरों में रंगाई-पुताई करवाने में लगे हैं। इसके साथ ही केक, पकवान आदि की लिस्ट भी तैयार कर ली है।

बढ़पुर चर्च के रहने वाले संतोष मसीह कहते हैं कि क्रिसमस डे उनका सबसे बड़ा त्योहार है। त्योहार को यादगार बनाने के लिए तैयारी में लगे हैं। निहाल मसीह, फजल मसीह कहते हैं कि इस बार क्रिसमस डे पर धूम मचाएंगे। क्रिसमस डे पर केक काटकर प्रभु यीशु मसीह को याद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed