{"_id":"66bfd8a256697899a80493d4","slug":"chowki-went-to-raid-and-fought-with-the-police-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-114561-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दबिश देने गई चौकी पुलिस के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दबिश देने गई चौकी पुलिस के साथ मारपीट
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। युवती की तलाश में दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी के परिवार वालों ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने सभी को खदेड़ दिया। आरोपी गंगा के पानी में कूदकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव बादाम नगला निवासी एक युवक जनपद मैनपुरी के एक गांव की युवती को साथ ले गया था। शुक्रवार देर शाम चौकी पुलिस को प्रेमी युगल के गांव में होने की जानकारी मिली। सिवारा चौकी प्रभारी कपिल कुमार कुशवाहा अन्य तीन पुलिस कर्मियों के साथ बिना वर्दी के ही आरोपी के घर दबिश देने पहुंच गए। आरोपी के परिजनों ने दरोगा व सिपाहियों के साथ हाथापाई कर दी। दरोगा व सिपाहियों ने भागकर जान बचाई।
दरोगा ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। थाने से आनन-फानन में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही आरोपी घर के पीछे बह रही गंगा में कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सीओ जयसिंह परिहार ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस के साथ यदि ऐसी घटना हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।