फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Choupal had 150 open face justice

चौपाल में 150 को मिला न्याय तो खिले चेहरे

Mon, 18 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Choupal had 150 open face justice
समस्याएं सुनते एसडीएम अजीत सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला और मैक्स ब्लाक के सौजन्य से कायमगंज के गांव बरझाला में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सबसे ज्यादा शिकायतें राशन वितरण की आईं। उप जिलाधिकारी ने कोटेदार को निलंबन की चेतावनी देते हुए शिकायतकर्ताओं के नाम सूची में दर्ज कराने की हिदायत दी। चौपाल में पंचायत सेक्रेटरी अशोक यादव के न पहुंचने पर उन्होंने बीडीओ को तत्काल प्रभाव से उसके स्थानांतरण के निर्देश दिए। चौपाल में आईं समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया। संबंधित विभागों को लिखकर उन्हेें समय से निस्तारित करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन


गांव बरझाला में रविवार को लगी चौपाल में एसडीएम अजीत सिंह और तहसीलदार विनोद जोशी, हल्का इंचार्ज अंकुश राघव और बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद गंगवार व लेखपाल ने जनता की समस्याएं सुनीं। एसडीएम अजीत सिंह ने सबसे ज्यादा शिकायतें राशन वितरण न होने की पाईं। इस पर उन्होंने कोटेदार को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और वहां मौजूद पंचायत मित्र को निर्देश दिए कि वह तत्काल प्रभाव से जिन लोगों के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं। उनके दर्ज कराएं। कनौजीलाल ने फसल का नुकसान कराने के लिए सोबरन को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले को एसडीएम ने पुलिस को सौंप दिया। वतन गंगवार ने बिजली और पानी की समस्या बताई।
विज्ञापन


वृद्धावस्था पेंशन की अधिक शिकायतें मिलने पर एसडीएम ने अगले रविवार को गांव में बैठक बुलाकर इन सभी महिलाओं के नाम दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तालाब पर कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर पहुंचकर तालाब खाली कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मृत्यु के बाद पाका 11 में नाम दर्ज न होने पर लेखपाल को चेताया और अपने सामने ही ऐसे लोगों के नाम बढ़वाने के निर्देश दिए। मृत्यु प्रमाण पत्र न देने की शिकायत पर उन्होंने पंचायत मित्र को हड़काया और तत्काल प्रभाव से उसे मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाए जाने की बात कही। चौपाल में करीब 150 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनके निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधान राजीव गंगवार, इतारीलाल, विनोद गंगवार, संदीप गंगवार, विशाल, योगेंद्र सिंह, पप्पू कठेरिया, अनुभव, आलोक, गोपाल नट और पन्नालाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed