फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   china se aaye do sandidh bhage

चीन से आए कोरोना के संदिग्ध युवक समेत दो भागे

Sun, 22 Mar 2020 08:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
china se aaye do sandidh bhage
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में देर शाम कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में भर्ती कराए गए चीन से लौटे युवक समेत दो लोग आइसोलेशन वार्ड से भाग गए। जानकारी पर प्रभारी सीएमएस, चौकी प्रभारी समेत डाक्टरों की टीमें पहुंच गईं। देर रात एक को दबोच लिया गया, जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

चीन से लौटे फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय युवक को रविवार शाम 6.20 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई रिश्तेदारियों में भी गया था। 6.25 बजे एटा जिले के 38 वर्षीय युवक को भर्ती कराया गया। यह खुद ही अस्पताल पहुंचा था। इसने खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत बताई थी। डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। कुछ ही देर में जब स्टाफ पहुंचा, तो दोनों बेडों से गायब मिले। सूचना मिलते ही प्रभारी सीएमएस डा. राजेश तिवारी, आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार समेत कई अस्पताल कर्मी दोनों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि एटा जिले वाला मरीज अस्पताल कर्मियों ने आवास विकास की गलियों में पकड़ लिया है, जबकि चीन से लौटा युवक अभी तक फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed