नगर के एपी पब्लिक स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने कुपोषण मिटाने के लिये स्टाल लगाकर स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया।
कंपिल रोड स्थित एपी पब्लिक में शुक्रवार को खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। बच्चों ने स्कूल परिसर में खाद्य पदार्थों के 36 स्टाल लगाए। बच्चों ने साफ-सुथरा व पौष्टिक भोजन ग्रहण करने का संदेश दिया। इसमें खाद्य पदार्थ के साथ निशाने बाजी के स्टाल, लकी ड्रा आदि के स्टाल लगाए।
इस प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि सीओ अवनीश कुमार ने उद्घाटन किया और प्रदर्शनी को देखकर बच्चों के इस हुनर की प्रशंसा की। कहा कि समाज में कुपोषण के कारण युवा कमजोर होता जा रहा है। सीओ ने बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी, मैनेजर आकाश रस्तोगी, प्रधनाचार्य कोमलचंद्र जोशी, अंजली पांडेय, अवनीश चतुर्वेदी, रवि अग्निहोत्री, नीरज अग्निहोत्री, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।