{"_id":"65a83c135ec7949ffb0ad8cc","slug":"children-born-in-private-hospitals-are-not-being-vaccinated-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7400-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों का नहीं हो रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों का नहीं हो रहा टीकाकरण
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। शासनादेश के बावजूद पोर्टल पर आईडी न बनने से निजी अस्पतालों का टीकाकरण में सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने 11 जनवरी को आदेश जारी कर नियमित टीकाकरण में शहरी क्षेत्रों के निजी अस्पतालों का सहयोग लेने के आदेश दिए थे। शहर के 56 अस्पतालों में प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन जन्म के 24 घंटे के अंदर लगने वाले बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी व पोलियो का टीका नहीं लग पा रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल संचालकों से बात की गई तो उन्होंने एएनएम को भेजकर टीका लगवाने की बात कही। टीका न लग पाने की बात कहने पर अस्पताल संचालकों ने कहा कि वह लोहिया अस्पताल जाकर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
अभी तक इन अस्पतालों की ई-कवच पोर्टल पर आईडी जनरेट न होने से उन्हें सरकारी वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती है। इससे फिलहाल निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने बताया कि शहर में 56 निजी अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। इनमें नवजात का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इनकी एचएमआईएस मैपिंग, ई-कवच पोर्टल पर आईडी बनाने, इन्हें वैक्सीन की आपूर्ति कैसे हो और एरिया मैपिंग कैसे हो, इन सभी बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। फीडिंग की व्यवस्था होने के बाद निजी अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वीसीजी, हेपेटाइटिस व पोलियो का निशुल्क टीका लगवाने का काम शुरू कराया जाएगा।