फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chief Minister will honor shooter Himani today

निशानेबाजी में जिले की बहू ो आज सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 23 Jan 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will honor shooter Himani today
हिमानी सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
निशानेबाज हिमानी को आज सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। निशानेबाजी में पांच वर्ष से गोल्ड मेडल हासिल कर रहीं हिमानी को मुख्यमंत्री से भी सम्मान पाने का सौभाग्य मिला है। रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
निशानेबाजी जनपद अलीगढ़ में जन्मी हिमानी सिंह के बचपन का शौक है। वह अब फर्रुखाबाद की बहू हैं। उनकी शादी राजेपुर विकास खंड के गांव कुम्हरौर निवासी निशानेबाज आनंद विक्रम के साथ हुई है। शादी के बाद भी पति के सहयोग से वे शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर आगे बढ़ रही हैं। पिछले पांच वर्षों से वे लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में इंदौर, 2016, 2017 व 2018 में कादरपुर गुरुग्राम, जबकि 2019 में महू इंदौर में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन

हिमानी अब तक 48 स्वर्ण पदक, 40 रजत व 14 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। पति आनंद विक्रम सिंह अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच व उत्तर प्रदेश राइफल संघ के कार्यकारिणी सदस्य हैं। 24 जनवरी को यूपी दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय चैंपियन 18 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हिमानी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला निशानेबाज (लक्ष्मीबाई अवार्ड) देकर सम्मानित करेंगे। इससे परिजन काफी खुश हैं। शनिवार को हिमानी परिजनों के साथ लखनऊ पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed