फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chief Engineer officers tightened the screws

मुख्य अभियंता ने अफसरों पर कसा शिकंजा

Mon, 27 Jul 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer officers tightened the screws
बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा करने आए
विज्ञापन
मुख्य अभियंता विद्युत ने मौके पर पहुंच कर अभियान का जायजा लिया। शाम को अफसरों के साथ बैठक कर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।  
सोमवार को मुख्य अभियंता बीआर मौर्या ने प्रशासनिक अधीक्षण अभियंता ओएन दीक्षित के साथ जिले में चल रहे

अभियान की समीक्षा की। फतेहगढ़ नगर के गीतापुरम में चल रहे अभियान के दौरान चीफ इंजीनियर ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। शाम को आवास विकास स्थित एक होटल में अधिकारियो के साथ बैठक की। इसमें चीफ इंजीनियर ने अभियान धीमा चलने पर नाराजगी जताई। इन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक सभी मीटर घर के बाहर होने चाहिए। बिना

मीटर के बिजली सप्लाई बंद होनी चाहिए। उपभोक्ताओं की बिलिंग समय से हो। सभी  उपभोक्ताओं को  ऑन लाइन किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बिजली मुहैया कराए जाने के साथ वसूली पर भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर और अधीक्षण अभियंता प्रशासनिक मंगलवार को निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण करेंगे।

मीटरों के शंट में ठेकेदार कर रहे वसूली का खेल
बिजली विभाग में ठेकेदारों के कारनामे अजब गजब हैं। कभी बिना स्टीमेट लाइन बनाने का खेल उजागर होता है तो कभी ट्रांसफार्मर उतरवाने का मामला सामने आता है। अब मीटर में शंट होने के नाम पर वसूली का खेल शुरू हो गया है। आवास विकास में एक मीटर में शंट होने के नाम पर बदल दिया गया। इसके लिए रुपये लिए जाने की जानकारी मिलने पर

विभागीय अधिकारियों में हलचल मची हुई है। एमडी के आदेश पर पिछले माह बाहर की टीम ने शहर में लगे मीटरों की जांच की थी। इसमें कई मीटर धीमे चलते मिले। इनकी जांच में मीटरों में शंट लगा होने का खुलासा हुआ था। वर्तमान में जिले में मीटर घर के बाहर लगाने का काम चल रहा है। इसके सहारे कुछ ठेकेदार उपभोक्ताओं को मीटर में शंट होना

बताकर वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही खेल आवास विकास में किया गया है। यहां एक उपभोक्ता के घर दो किलोवाट का कनेक्शन है।  घर के बाहर मीटर लगा था। हर माह रीडिंग होती थी। मीटर लगाने वाले ठेकेदार ने मीटर में शंट होना बताकर उपभोक्ता से रुपये लिए और मीटर बदल दिया। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को हुई। इससे विभाग में

हलचल श्ुारू हो गई। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। जो मीटर उतर कर आया,  उसकी वह खुद जांच कराएंगे। अगर जांच में शंट नहीं निकलता है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed