फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chhote Lohia remained dedicated to equality and parity

Farrukhabad News: समता और समानता के लिए समर्पित रहे छोटे लोहिया

Wed, 06 Aug 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chhote Lohia remained dedicated to equality and parity
फर्रुखाबाद। सपा ने पार्टी के संस्थापक सदस्य छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उनका जीवन पीडीए परिवार के लिए समर्पित रहा है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पूरा जीवन समता और समानता के संघर्षशील रहा। उन्होंने डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों को आदर्श माना। वह नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। उनका एक-एक सुझाव पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
विज्ञापन

डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा जनेश्वर मिश्र के विचार हमारी अमूल्य धरोहर हैं। जो भी परिपक्व नेतृत्व हमारे पास है, वह उन्हीं की देन है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन ने कहा कि जनेश्वर मिश्र डॉक्टर लोहिया के सच्चे अनुयायी थे। वह समाजवाद की भावना से ओत-प्रोत थे। सर्वेश आंबेडकर ने भी याद किया। इस मौके पर अशोक आंबेडकर, प्रतिभा यादव, केके यादव, नंदकिशोर दुबे, अर्वेश चतुर्वेदी, रामपाल सिंह यादव, शिव शंकर शर्मा, अमित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed