{"_id":"574c8bb24f1c1beb4d1095d5","slug":"chhaatra-ne-phaansee-lagaakar-dee-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Tue, 31 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ने कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल और वहां मिले सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर परिवार के लोग गांव से पहुंचे तो कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी पूर्व सैनिक रामनरेश शर्मा अपने गांव जागपुरा थाना जैथरा जिला एटा गए थे। उनकी पुत्री मधु भी एटा में ही थी। सोमवार को मधु (24) गांव से पीडी महिला डिग्री कालेज अपने कुछ कागजात लेने आई थी। यहां से वह बिर्राबाग स्थित अपने घर चली गई। मधु ने अपने जीने के दरवाजे को बंद कर लिया लेकिन मेनगेट खुला रखा। वहां कमरे में रखे तखत पर कुर्सी रख कुंडे में साड़ी का फंदा गले में डाल आत्महत्या कर ली।
मुख्य गेट खुला देख पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां मधु को फांसी पर लटके देख उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों ने सूचना कादरीगेट चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना मृतका के परिवार वालों को दी गई। खबर मिलते ही पिता, मां आशा देवी, नानी सरला देवी आदि परिजन पहुंच गए। शव देखते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर मिला मृतका का मोबाइल फोन और सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जो कर रही है उसमें किसी का कोई दोष नहीं है। कागज पर दो जगह मधु लिखा है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में 29 तारीख काटकर 30 तारीख लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि मधु पूना में एमसीए कर रही थी। वह 11 मई को वहां से घर आई थी। उसे 2 जून को वापस जाना था। चौकी प्रभारी सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि युवती ने आत्महत्या किस कारण से की इसकी जांच की जा रही है। परिवार के लोग भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।