{"_id":"b8e50fd21816198a572a3db3b737bc1e","slug":"chc-inspection-found-several-employees-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी निरीक्षण में नदारद मिले कई कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी निरीक्षण में नदारद मिले कई कर्मचारी
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किए जाने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सीएमओ को निरीक्षण में महिला चिकित्सक समेत डेढ़ दर्जन कर्मचारी नदारद मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौरा, जरारी, गदनपुरतुर्रा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र का सीएमओ डा. राकेश कुमार ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र दरौरा में ताला लटका मिला, यहां तैनात डा. जुबेर, राजेश कटियार, करुणेश गायब थे।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरारी में फार्मासिस्ट राजेंद्र कटियार तथा स्वीपर अमित कुमार बिना सूचना के नदारद मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गदनपुर तुर्रा में फार्मासिस्ट प्रकाश कटियार नदारद थे।
विज्ञापन
दोपहर डेढ़ बजे सीएमओ डा. राकेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचे। यहां उनको अधिकतर कक्षों में ताला लटका मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक डा. ममता, एनसीडी सेल के डा. श्रीकांत, काउंसलर वंदना यादव, स्टाफ नर्स रूवी राजपूत, लैब टेकभनीशियन स्नेह श्वेता, डाटा एंट्री आपरेटर कृष्णकांत नदारद थे।
वीपीएम आशुतोष कुमार, डाटाएंट्री आपरेटर धर्मेन्द्र सिंह, ब्लाक एकाउंट मैनेजर अनूप कुमार, तथा लैब असिस्टेंट सुधीर कुमार समय से पहले ही गायब हो गए।
कें द्र पर कर्मचारियों की मनमानी देखकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। बताया कि प्राथमिक एवं स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान गायब मिलने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके बाद भी स्थिति में सुधार में नहीं हुआ तो कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मानसिंह वर्मा, डा. योगेंद्र मिश्र, मुख्य फार्मासिस्ट पीसी राजपूत, वार्ड व्वाय वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।