फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chassis truck to be vulnerable to the death of mother and son

चेचिस ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

Fri, 14 Oct 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 14 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chassis truck to be vulnerable to the death of mother and son
हरियाली बाजार के पास हुए एक्सीडेंट के बाद जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ससुराल से पत्नी को लेकर आते समय चेचिस ट्रक की चपेट में आकर मां बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि पति मामूली घायल हो गया। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने इटावा बरेली हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस ने जैसे तैसे जाम को खुलवाया और शवों को लोहिया अस्पताल भेज दिया।


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मलोखर निवासी अरविंद यादव की शादी जिला हरदोई थाना हरपालपुर के गांव बरामऊ दहेलिया निवासी संध्या से डेढ़ साल पहले हुई थी। अरविंद की पत्नी अपने मायके में थी। शुक्रवार को अरविंद बाइक से पत्नी के साथ  लौट रहा था।
विज्ञापन


संध्या अपने चार माह के बेटे अंचल को गोद में लिए बैठी थी। इटावा बरेली हाइवे हरियाली मार्केट के पास पीछे से आ रहे चेचिस ट्रक की चपेट में आकर मां बेटे बाइक से गिर पड़े। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अरविंद मामूली घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर जाकर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर जहानगंज और मोहम्मदाबाद पुलिस के बीच सीमा विवाद बना रहा। इसको लेकर लोग आक्रोशित हो गए। कुछ ही देर में अरविंद के परिवार वाले भी मौके पर आ गए।


परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। सूचना पर प्रभारी कोतवाल भीमसिंह जावला, जहानगंज एसओ प्रदीप यादव और मऊदरवाजा एसओ सुनील यादव मौके पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को जैसे तैसे समझा बुझा कर शांत किया और शवों को लोहिया अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed