फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Changing the name of shabby -assurance

जर्जर बदलने के नाम पर सिर्फ आश्वासन

Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Changing the name of shabby -assurance
कायमगंज नगर की घनी आबादी वाले मोहल्ला सधवाड़ा में प्राचीन फूलमती मंदिर
विज्ञापन
के पास जर्जर तारों को बदलने के नाम पर विभागीय अफसर बस आश्वासन ही दे रहे हैं। अभी तक इनको बदलने की दिशा में कुछ नहीं किया गया है। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। हवा में झूलते तार आपस में टकराते हैं और स्पार्किंग के साथ टूट कर गिर जाते हैं। आएदिन तारों के टूटने

से मोहल्ले के लोग भयभीत हैं। नगर के बीचोंबीच मुख्य बाजारों में कई सालों पूर्व डाले गए तार जर्जर हो गए हैं। इस कारण वह आएदिन टूट कर गिरते हैं। कर्मचारी इनको जोड़ कर बिजली सप्लाई शुरू कर देते हैं। सधवाड़ा में फूलमती देवी मंदिर के पास 630 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे निकली 440 वोल्ट की लाइन मोहल्लों में गई है। मोहल्लों को जाने वाले तार

जर्जर हो गए हैं। पोल को जब बंदर हिलाते है तो तार आपस में टकराते हैं। इससे चिंगारी निकल कर सड़क और गलियों में गिरती हैं। यह नजारा रोज का है। नगर का सबसे पुराना मंदिर होने के  कारण सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आनाजाना रहता है। मंदिर परिसर में परिषदीय स्कूल भी संचालित है। यहां पढ़ने वाले बच्चे सुबह 10 बजे सप्लाई आने पर अक्सर बाहर

लगे ट्यूबवेल पर अपने खाने के बरतन धोते है। ऐसे में तार टूटकर गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। खास बात ये कि मोहल्ले के लोगों ने कई बार जर्जर तार बदलने की मांग विभागीय अफसरों से की लेकिन बदले में सिर्फ आश्वासन मिले। जर्जर तार अब तक नहीं बदले गए। जेई राकेश कुमार ने भी तारों को शीघ्र बदलवाने की बात कही थी। मंदिर

के पास दो पोल खड़े करवाए गए। फिर भी तार बदलने का काम शुरू नहीं कराया गया। इस संबंध में एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि बंच केबिल पतली है। इस कारण काम रुकवा दिया गया है।  कार्यदायी संस्था के प्रबंधक को बुलाया गया है। उनसे बात होने के बाद ही तार बदले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed