फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Challan of molestation accused in breach of peace

Farrukhabad News: छेड़छाड़ के आरोपी का शांतिभंग में चालान

Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Challan of molestation accused in breach of peace
कंपिल। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान करके पल्ला झाड़ लिया। महिला ने युवक पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार की रात को बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। पति घर में मौजूद नहीं था। उसी दौरान गांव का निवासी विनोद महिला के घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर घर के आस-पास के लोगों ने ललकारा। इस पर विनोद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। रात में यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद को पकड़ लिया। महिला ने रविवार को उसके खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने की तहरीर दी। पुलिस ने विनोद का शांतिभंग में चालान कर दिया। महिला ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed